कालिंदी बेस और ऑडिन कोल क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तरकाशी, 28 सितंबर। उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत कालिंदी बेस और ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में गए ट्रेकर्स एवं अभियान दल के 40 सदस्यों को सोमवार को सुरक्षित रेस्क्यू कर निर्धारित सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।

कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 11 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 29 सदस्यों का रेस्क्यू किया गया। इस तरह दोनों क्षेत्रों से कुल 40 सदस्यों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। अभियान में लगी टीमों द्वारा हर्षिल सहित विभिन्न पड़ावों पर आवश्यक समन्वय और कार्रवाई की जा रही है।

सायं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अभियान में जुटी सभी टीमों को तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के साथ ही अन्य आवश्यक सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें