3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 28 सितंबर ।विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सोमवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में एसआईआर की प्रक्रिया, दावे-आपत्तियों के निस्तारण और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर जानकारी दी गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर आयोजित बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जो नागरिक किसी कारणवश मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से रह गए हैं, वे ऑनलाइन ईसीआई-नेट के माध्यम से अथवा संबंधित बीएलओ के जरिए फार्म-6 भरकर नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा के राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी व प्रशांत खंडूरी, बसपा के सत्यपाल व सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी के अशोक सेमवाल और सीपीआई (एम) के अनंत आकाश मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें