मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को दी ₹10 लाख की सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 16 मई ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की और इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के पिता श्री गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा।
गौरतलब है कि 18 अप्रैल 2026 को एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामयिक निधन हो गया था।

Leave a Comment

और पढ़ें