कौलागढ़ में षष्ठम चैत्र नवरात्र पर “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 24 मार्च।
चैत्र नवरात्र के षष्ठम दिवस पर कौलागढ़ स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भजन संध्या के माध्यम से माँ दुर्गा के षष्ठम स्वरूप माँ कात्यायनी की आराधना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से कीर्तन और पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माँ कात्यायनी से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर संस्था की ओर से मातृशक्ति को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि नवरात्रि के छठे दिन पूजित माँ कात्यायनी साहस, शक्ति और धर्म की रक्षा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मातृशक्ति को सम्मानित करना संस्था के लिए गर्व की बात है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को सशक्त बनाने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अभिनव थापर, पिया थापा, विजय शाही, गीता उपाध्याय, अनिल बसनेत, ममता गुरुंग, राजेश्वरी नेगी, गंगा गुरुंग, निर्मला शाही, कल्पना गुरुंग, सीता थापा, मीना शाही, मंजू शाही, चेतना क्षेत्री, संध्या पुन, भाग्या थापा, सुमित्रा थापा, शैली थापा, सरला शर्मा, रेखा थापा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान संस्था की ओर से मंदिर की कीर्तन मंडलियों और आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माँ शक्ति से सभी के मंगल और कल्याण की कामना की।

 

Leave a Comment

और पढ़ें