लालकुआं–राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली 22 मार्च ।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए के मंडल ने के संचालन की अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। अब यह विशेष ट्रेन अप्रैल माह में चार अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 05045 लालकुआं–राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन 5 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक रविवार को से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी और रास्ते में किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, , फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, , जालोर, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा, वीरमगाम, सुरेन्द्रनगर और वांकानेर जंक्शन होते हुए शाम 6:10 बजे पहुंचेगी।

वापसी दिशा में 05046 राजकोट–लालकुआं विशेष ट्रेन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और उपरोक्त मार्ग के प्रमुख स्टेशनों से होकर तीसरे दिन सुबह 5:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसएलआरडी के दो, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार कोच शामिल होंगे।

, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है, जिससे यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें