देहरादून में ‘माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव’ का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 20 मार्च 2026। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर ब्रह्मकमल शक्ति संस्था की ओर से “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में द्वितीय नवरात्र, माँ ब्रह्मचारिणी के दिन शिव मंदिर, परीमहल (इंजीनियर एंकलेव) में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन हुआ, जहां उपस्थित जनसमूह ने माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था विभिन्न क्षेत्रों में मातृशक्ति के सहयोग से इस तरह के आयोजन कर रही है, जिससे सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।कार्यक्रम में कीर्तन मंडलियों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर परमात्म श्रद्धानंद पूरी, अवधेश कुमार, शैलेश सैनी, मनीष सिंह भदौरिया, सुनीता देवी, संगीता त्रिवेदी, माया जैन, स्नेहलता, कुमान चौहान, सीमा सैनी, सरोज, स्वीटी पाठक, नीरू भारद्वाज, रजनी सैनी, राधा देवी और अनारो देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माँ शक्ति से सबके मंगल की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें