बेरीनाग के खितोली गांव की होली नगर बाजार में गूंज उठी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेरीनाग 02 मार्च बेरीनाग क्षेत्र के खितोली गांव की पारंपरिक होली आज नगर बाजार में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ निकाली गई। होली की शुरुआत “कोन शहर पिया, हो रही जै-जैकार, जनकपुर जाना है” जैसे पारंपरिक कुमाऊँनी होली गीतों के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और रंगमय बना दिया।
होल्यारों की टोली ने पूरे नगर में घूम-घूमकर होली गाई और जमकर नृत्य किया। ढोल-दमाऊं और पारंपरिक धुनों पर थिरकते होल्यारों ने बाजार में उत्सव का माहौल बना दिया। जगह-जगह लोगों ने टोली का स्वागत किया और अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हिमांशु पंत, दिव्यांशु पंत, आनंद बल्लभ पंत, मोना पंत, हेम पंत, देवेंद्र पंत, मुकेश पंत, कमल पंत, तारा पंत, रमेश चंद्र पंत, जगदीश पंत, महेश पंत, राजू पंत (छोटे बाबू), प्रशांत पंत, भुवन चंद्र पंत, मंजुल पंत, लक्ष्मी दत्त पंत, भगवती प्रसाद पंत, हरीश पंत, धीरज पंत, मनुजयेन्द्र पंत पहाड़ी, सुरेश पंत, मिनटू पंत, किशन पंत, विजय पंत, प्रकाश पंत, राजेश पंत, मनोज पंत, भगवत पंत, ख्याति पंत, जीवन पंत, अशोक पंत, दीप पंत, ऋषभ, निखिल पंत, चेतन पंत, दक्ष पंत, गौतम पंत, नमन पंत, चारू पंत, विमलेश पंत, पंकज पंत, गोलू पंत, विक्की पंत, योगेश पंत, दीपक पंत, दीपांशु पंत, सुबोध पंत, मनोज कुमार पंत, विनोद पंत, गिरीश पंत, प्रदीप पंत, सौरभ पंत, दिनेश पंत सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुनों के साथ निकली इस होली ने नगरवासियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की याद दिला दी। देर शाम तक बाजार क्षेत्र में होली गायन और नृत्य का सिलसिला चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण रंगों और उल्लास से सराबोर रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें