दादियों-नानियों को समर्पित होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 13 फरवरी। प्रदेश में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वृद्ध महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। इस संबंध में कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस बार महिला दिवस हमारी दादियों और नानियों को समर्पित होगा, जिन्होंने अपने त्याग, परिश्रम और संस्कारों से समाज की नींव मजबूत की है। उन्हें सम्मानित करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
मंत्री ने कहा कि हमारी दादियां और नानियां परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उनके कल्याण के लिए ठोस योजना को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है।
बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद से वृद्ध महिलाओं को ससम्मान आमंत्रित किया जाए। दूरदराज के गांवों में सर्वे कर यह भी आकलन किया जाएगा कि उन्हें किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कल्याणकारी योजना का प्रारूप तैयार कर जरूरतमंद महिलाओं तक वास्तविक लाभ पहुंचाया जाएगा।
बैठक में विभागीय निदेशक बंशीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें