गणतंत्र दिवस पर सूचना भवन में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 26 जनवरी ।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया है, जिनका ईमानदारी से पालन करना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से लोकसेवकों की जिम्मेदारी है।
महानिदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान किया तथा संविधान की भावना के अनुरूप राज्य और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सूचना विभाग के अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक अर्चना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें