मुख्यमंत्री आवास में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 26 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है ।

Leave a Comment

और पढ़ें