कृषि सहायकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृषि सहायकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतर
मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों पर ₹8300 से बढ़कर ₹12391 हुआ मानदेय
देहरादून, 19 जनवरी।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। कृषि सहायकों का मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर ₹12391 कर दिया गया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कृषि सहायक लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। उनकी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायक राज्य में किसानों तक सरकारी योजनाओं, नवीन तकनीकों और कृषि संबंधी जानकारियों को पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि मानदेय में की गई इस वृद्धि से कृषि सहायकों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे पहले से अधिक उत्साह व समर्पण के साथ किसानों की सेवा कर सकेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें