देहरादून में गोरखा एक्ससर्विसमैन सम्मान समारोह आयोजित, मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून, 13 जनवरी। ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा नयागांव विजयपुर, हाथीबड़कला स्थित मल्टीपर्पज हॉल में मंगलवार को धन्यवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है और गोरखा समाज के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों से जुड़े कार्यक्रमों में वह मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक सैनिक के रूप में शामिल होते हैं। ऐसे आयोजनों में आकर उन्हें अपने परिवार के बीच होने का अहसास होता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की मांग पर मंत्री गणेश जोशी ने एक जनरेटर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। वहीं, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर मंत्री का आभार व्यक्त किया।
समारोह में ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल (सेनि) आरएस क्षेत्री, महासचिव कैप्टन (सेनि) दिनेश प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, कर्नल डीके प्रधान, खेम बहादुर थापा, पदम सिंह थापा, एके मुखिया, टीडी भूटिया, सृष्टि प्रधान, कर्नल राम सिंह उपाध्याय, सुखदेव गुरुंग, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला थापा, लीला शर्मा, किरण, भावना चौधरी, समीर डोभाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें