देहरादून, 01 दिसंबर । पं0 दीन दयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के 27 तीर्थयात्रियों का पहला दल सोमवार को जनपद देहरादून से जागेश्वर धाम, अल्मोड़ा के लिए रवाना किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने गढ़वाल मंडल विकास निगम, द्रोणागिर होटल से तीर्थयात्रियों के इस दल को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस यात्रा के पहले दिन तीर्थयात्री भीमताल में प्रवास करेंगे। दूसरे दिन जागेश्वर धाम का दर्शन और तीसरे दिन पुनः भीमताल में प्रवास के बाद दल 04 दिसंबर 2025 को देहरादून लौटेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने तीर्थयात्रियों को उनकी मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संपन्न होने की कामना की। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 43








