राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड को पीएम मोदी की बड़ी सौगात — ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने राज्य को विकास की नई उड़ान देते हुए ₹8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें ₹7329.06 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास और ₹931.65 करोड़ की 12 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन, सिंचाई, ऊर्जा और शिक्षा क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन आएगा।


🔹 शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएं — ₹7329.06 करोड़ की 19 परियोजनाएं

सौंग बांध पेयजल परियोजना (देहरादून-टिहरी) — ₹2491.96 करोड़
देहरादून की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 130 मीटर ऊंचा बांध बनेगा, जिससे 150 एमएलडी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

जमरानी बांध परियोजना (नैनीताल) — ₹2584.10 करोड़
यह बहुउद्देशीय परियोजना पेयजल और सिंचाई के साथ 14 मेगावाट बिजली भी उत्पन्न करेगी। परियोजना से 57,065 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

अन्य प्रमुख योजनाएं:

  • अलकनंदा नदी तट संरक्षण कार्य (ज्योतिरमठ, चमोली) – ₹100.53 करोड़
  • धारचूला में बाढ़ सुरक्षा कार्य – ₹140.22 करोड़
  • पीपलकोटी 400 केवी स्विचिंग उपसंस्थान – ₹340.29 करोड़
  • घनसाली 220 केवी उपसंस्थान – ₹277.23 करोड़
  • बनबसा 220 केवी उपसंस्थान – ₹223.71 करोड़
  • शासकीय भवनों में सोलर पावर प्लांट – ₹129.37 करोड़
  • महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट (चम्पावत) – ₹256.96 करोड़
  • सड़क निर्माण कार्य (PWD) – ₹127.43 करोड़
  • चौरासी कुटिया पुनरोद्धार (राजाजी टाइगर रिजर्व) – ₹100.89 करोड़
  • पॉलीटेक्निक भवन निर्माण – ₹100.67 करोड़
  • पर्यटन विकास कार्य (टिहरी-देहरादून) – ₹58.21 करोड़
  • रैन बसेरा निर्माण (देहरादून व हल्द्वानी) – ₹55 करोड़
  • उप जिला चिकित्सालय भवन (खानपुर) – ₹39.42 करोड़
  • कपकोट-कर्णप्रयाग-नानकमत्ता पेयजल योजनाएं – ₹79.83 करोड़
  • लालकुआं दुग्धशाला – ₹80.77 करोड़
  • पौड़ी पेयजल योजना – ₹15.16 करोड़
  • भरसार कृषि विश्वविद्यालय फेंसिंग कार्य – ₹11.48 करोड़

🔹 लोकार्पण की गई योजनाएं — ₹931.65 करोड़ की 12 परियोजनाएं

बरम उपसंस्थान, धारचूला (पिथौरागढ़) — ₹161.98 करोड़
220/33 केवी (50 एमवीए) उपसंस्थान व 25.12 सर्किट किमी ट्रांसमिशन लाइन।

देहरादून जलापूर्ति (अमृत 1.0) — ₹128.56 करोड़
धर्मपुर, रायपुर, मसूरी और कैंट क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ होगी।

राजकीय पॉलीटेक्निक भवन निर्माण (6 स्थानों पर) — ₹126.27 करोड़
चम्पावत, टनकपुर, ताकुला, बाड़ेछीना, चिन्यालीसौण, कुलसारी में नवनिर्माण।

अन्य प्रमुख योजनाएं:

  • मसूरी-राजपुर रोड ट्रांसमिशन लाइन – ₹38.71 करोड़
  • शासकीय भवनों में सोलर पावर प्लांट – ₹32.61 करोड़
  • सड़क निर्माण कार्य – ₹110.03 करोड़
  • गंगोलीहाट-बागेश्वर-पौड़ी श्रीनगर पेयजल योजनाएं – ₹80.81 करोड़
  • गंगोलीहाट बेलपट्टी समूह पम्पिंग योजना – ₹57.50 करोड़
  • ग्वालगांव भूस्खलन उपचार कार्य – ₹84.09 करोड़
  • पिथौरागढ़ व देहरादून में बाढ़ सुरक्षा कार्य – ₹66.57 करोड़
  • Precision Manufacturing कार्यशाला निर्माण (कौशल विकास) – ₹25.91 करोड़
  • हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड निर्माण – ₹18.61 करोड़

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन योजनाओं से उत्तराखंड “विकसित भारत” के विजन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के हर क्षेत्र को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर सहयोग करती रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें