सेंट जोसेफ अकादमी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹10 लाख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 25 अक्टूबर ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून के स्कूल प्रबंधन ने मुलाकात की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने आपदा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹10 लाख की धनराशि प्रदान की।

मुख्यमंत्री धामी ने सेंट जोसेफ अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता और पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित व्यक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है।

इस अवसर पर ब्रदर जोसेफ एम. जोसेफ, ब्रदर एस्टिनस कुजूर, एस.के. नैथानी, सचिन अग्रवाल और भवनेश नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें