राज्य में बढ़ेंगी नर्सिंग सीटें, 39 कॉलेजों में 1790 नई सीटों को मिली मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुख्य सचिव बोले— नर्सिंग कोर्स की स्वीकृति प्रक्रिया होगी सिंगल विंडो सिस्टम से सरल

देहरादून, 24 अक्टूबर ।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों को नर्सिंग कोर्स संचालन और सीट वृद्धि की संस्तुति दी।

मुख्य सचिव ने नर्सिंग कोर्स संचालन हेतु संस्थानों के आवेदनों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब संस्थानों को आवेदन करने से लेकर शासन से स्वीकृति प्राप्त करने तक की प्रक्रिया सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से की जाएगी। इससे कॉलेजों को अनावश्यक विलंब से राहत मिलेगी और समूची प्रक्रिया सरल बनेगी।

श्री बर्द्धन ने इस व्यवस्था पर तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि आवेदन से लेकर अनुमोदन तक की सभी चरणबद्ध प्रक्रियाओं के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शीघ्र तैयार की जाए।

बैठक में समिति ने प्रदेश के 39 नर्सिंग कॉलेजों की 1790 नई सीटों को स्वीकृति प्रदान की। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि राज्य में वर्ष 2024 तक 21,541 नर्सें स्टेट नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत हैं, जबकि वर्तमान में सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में 9806 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें