मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत 23 अक्टूबर 2025,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद चंपावत के टनकपुर/बनबसा का दौरा करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:25 बजे गुदमी ग्राम के अंतर्गत लैंडपोर्ट निरीक्षण स्थल बनबसा, टनकपुर पहुंचेंगे।
बनबसा में मुख्यमंत्री लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्माणधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
इसके पश्चात, मुख्यमंत्री जी 11:55 बजे शारदा घाट टनकपुर, चंपावत पहुंचेंगे। टनकपुर में, वह शारदा कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें