पुलिस स्मृति दिवस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


चम्पावत, 21 अक्टूबर ।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और जनता की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए प्रशासन सदैव संवेदनशील रहेगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने भी शहीद जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि देश और समाज की सेवा का समर्पण और बलिदान का मार्ग है। शहीद पुलिसकर्मी साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक हैं, जिनका बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा, अन्य पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें