
हरिद्वार/रुड़की, 18 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की स्थित दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर में डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्णायन देशी गोरक्षा एवं गोलोक धाम सेवा समिति द्वारा संचालित 50 बेड के मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आयुष्मान योजना शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से हालचाल पूछा और सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, सीएमओ आरके सिंह, हार्ट स्पेशलिटी डॉक्टर महेंद्र कुमार, निर्देशक मनोज शर्मा, नीरज, मृदुला वर्मा, स्वामी आत्मानंद जी और स्वामी आलोकानंद जी सहित क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और आयुष्मान योजना से जनता को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।








