उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में लिया सैनिक सम्मेलन, कर्मियों की समस्याएं जानीं व त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून 15 अक्टूबर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

सम्मेलन में एसएसपी ने कहा कि पुलिस बल समाज की रीढ़ है, और हर कर्मी का समर्पण व्यवस्था को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी सम्मानित कर्मियों को भविष्य में भी उसी निष्ठा और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मानित पुलिस कर्मियों में विभिन्न थानों, कोतवाली, यातायात, सीपीयू और अभियोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

सम्मानित पुलिस कर्मियों में थाना रानीपोखरी से महिलाउपनिरीक्षक सीमा राघव, हैड कांस्टेबल शशिकांत, कांस्टेबल शशिकांत,थाना बसंत विहार से उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, हेमन्ती नन्दन, मन्दीप सिंह, महिला कांस्टेबल निकिता शाह,
कोतवाली विकासनगर से उपनिरीक्षक विकसित पंवार, उपनिरीक्षक संदीप पंवार,थाना सहसपुर से उपनिरीक्षक विवेक राठी, महिला कांस्टेबल कुलदीपा, कांस्टेबल सचिन कुमार, नरेश पंवार, भगवान राणा ,
कोतवाली कैन्ट से उपनिरीक्षक विनयता चौहान, उपनिरीक्षक गिरिश चन्द्र, कांस्टेबल योगेश सैनी, मनोज उप्रेती आदि शामिल रहे। कोतवाली मसूरी, थाना सेलाकुई, थाना प्रेमनगर, कोतवाली डालनवाला, अभियोजन कार्यालय, दूरसंचार, यातायात, सीपीयू और कोतवाली ऋषिकेश के पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एसएसपी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से मनोबल में वृद्धि होती है और कार्य के प्रति नई ऊर्जा मिलती है।

Leave a Comment

और पढ़ें