देहरादून जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत- गरिमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 14 अगस्त 2025 — उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी देहरादून से आज भाजपा के अहंकार को चकनाचूर कर देने वाली ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने 30 में से 17 वोट पाकर विजय प्राप्त की, वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह ने 30 में से 18 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि भाजपा की मनमानी, षड्यंत्र और सत्ता के घमंड पर जनता का करारा तमाचा है। जिस तरह राज्य सरकार के इशारे पर जिला पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण में खुली लूट और मनमानी की गई, उसके बावजूद चकराता विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा को उसकी ही पिच पर, उसके ही खेल में, उसके ही नियमों से मात दी।
जहां मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, राज्यपाल, और भाजपा के सभी ताकतवर नेता डेरा जमाए बैठे हैं — वहां कांग्रेस की यह जीत साफ़ संदेश देती है कि अब जनता भाजपा के छल-कपट से तंग आ चुकी है।

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसवानी ने कहा,

> “डबल इंजन की सरकार की ताकत और प्रशासनिक दबाव के बावजूद यह जीत भाजपा के लिए राजनीतिक अपमान है। देहरादून से उठी यह लहर पूरे उत्तराखंड में भाजपा के पतन का शंखनाद है। सत्ता के दुरुपयोग, आरक्षण में हेराफेरी और जनमत के अपमान का जो खेल भाजपा ने खेला, उसे कांग्रेस ने जनता के आशीर्वाद से मात दे दी।”आज का यह परिणाम न केवल देहरादून, बल्कि पूरे उत्तराखंड के कोने-कोने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले को बुलंद करेगा और आने वाले चुनावों में भाजपा की विदाई का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

पंचायत बेतालघाट, नैनीताल में प्रमुख एवं उप प्रमुखों के निर्वाचन के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और थानाध्यक्ष अनीश अहमद निलम्बित।

पंचायत बेतालघाट, नैनीताल में प्रमुख एवं उप प्रमुखों के निर्वाचन के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और थानाध्यक्ष अनीश अहमद निलम्बित।