पुलिस ने साइबर ठाकुर के खिलाफ चलाए गए अभियान चलाकर लोगों की धनराशि वापस करायी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर थाना लोहाघाट क्षेत्र मे अज्ञात साइबर ठग द्वारा एक व्यक्ति से 2,56,500 रूपए की ऑनलाइन ठगी की गई थी ।जिसकी लोहाघाट आईपीसी की धारा 420 के तहत अज्ञात ठग के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस विवेचना के दौरान अभियुक्त आसाम राज्य मे होना प्रकाश में आया । ऑनलाइन ठगी के मामलो में प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जनपद उपनिरीक्षक विनोद कुमार थाना बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आसाम राज्य भेजा गया ।
पुलिस टीम द्वारा आसाम में जाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सुरागरसी पतारसी करते हुए ऑनलाईन ठगी करने वाले अभियुक्त अनुवर मुल्लाह को गिरफ्तार करते हुए नोटिस तामील कराया गया।पुलिस टीम मे उप निरीक्षक विनोद कुमार, थाना टनकपुर कांस्टेबल रविन्द्र वर्मन,टेक्निकल टीम मे उपनिरीक्षक मीनाक्षी नौटियाल, प्रभारी साईबर सैल चम्पावत,हेड कांस्टेबल सद्दाम हुसैन, साईबर सैल चम्पावत, महिला कांस्टेबल आशा गोस्वामी, साईबर सैल चम्पावत शामिल थे ।








