एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून, 22 अगस्त। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शनिवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में SIR की प्रगति, प्रक्रिया और पारदर्शिता को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई तथा राजनीतिक दलों से सुझाव भी लिए गए।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले करीब 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अब तक 15 लाख से अधिक नोटिसों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष मामलों में कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित की जा रही है। प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नौ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में अतिरिक्त तैनाती दी गई है।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत भाजपा से अनिल गोयल और राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से मनोज रावत और मौ. सुलेमान अंसारी, बसपा से सत्यपाल, सतेंद्र, जसपाल और सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य तथा सीपीआई (एम) से अनंत आकाश मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें