नारायण दत्त भट्ट 03 जून ।
साइबर सैल चम्पावत की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मई माह में साइबर ठगी के शिकार हुए आठ लोगों के खातों में 3,11,038 रुपये वापस कराए।
जनपद चम्पावत के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 8 व्यक्तियों से ठगो द्वारा उनके खातों से 3,11,038 रुपए की ठगी का शिकार होने की सूचना साइबर सैल को दी गई थी। साईबर सैल चम्पावत द्वारा सूचना मिलते ही आवेदक से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 3,11,038 रुपयों को विधिक कार्यवाही कर आवेदकों के खातों में वापस कराए गए। टीम में उपनिरीक्षक मीनाक्षी नौटियाल प्रभारी साईबर सैल चम्पावत, हैड कांस्टेबल सद्दाम हुसैन, महिला कांस्टेबल आशा गोस्वामी शामिल रही।
पुलिस ने सभी से निवेदन है कि मोबाइल एक ऐसा डिवाइस है जो हमेशा आपके साथ रहता है। दिखने में यह डिवाइस छोटा है, लेकिन बड़ा महत्वपूर्ण है। अधिकतर साइबर क्राइम इसी डिवाइस के माध्यम से हो रहे हैं। इसके लिए सभी को सतर्क एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। वर्तमान में साइबर सुरक्षा बड़ी चुनौती है, इससे होने वाले क्राइम का खतरा 24 घंटे बना रहता है। साइबर क्राइम से बचने के लिए मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है। कोई भी पोस्ट पर एकदम से विश्वास नहीं करें। जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। साइबर सुरक्षा एक ही मंत्र है वह है जागरूकता। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, साईबर सैल चम्पावत 8476055260 तथा https://cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है









