चम्पावत 18 मई ।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार, अंतर्गत *”सहायक वन संरक्षक, लौंगिक अधिकारी एवं वन क्षेत्र अधिकारी की संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा- 2025″* की परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी ने बताया कि “सहायक वन संरक्षक, लौंगिक अधिकारी एवं वन क्षेत्र अधिकारी की संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा- 2025 जिले में राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत तथा पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में आयोजित की गई। उक्तपरीक्षा में कुल 395 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से कुल 257 (65.06%) प्रशिक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे तथा कुल 138 (34.94) प्रशिक्षार्थी अनुस्थित रहे।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 52









