सेवानिवृत 16 कुमाऊं के जवानों ने मनाया पलटन का बटालियन स्थापना दिवस मनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


फागपुर गेट के समीप स्थानीय होटल मे मुख्य अतिथ पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह बोहरा की अधक्षता मे हुए कार्यक्रम मे पूर्व सैनिको ने 16 कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया । कार्यक्रम मे बनबसा, चंपावत, टनकपुर, चकरपुर, खटीमा, झनकट नानकमत्ता, सितारगंज के पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम के शुभारंभ मे पूर्व सैनिको ने कालिका माता की जयकारे लगाए। इस मौके पर कैप्टन त्रिभुवन सिंह भाटिया ने 16 कुमाऊं रेजिमेंट के गौरवमयि इतिहास की जानकारी दी । सेनापदक से सम्मानित कैप्टन जसपाल सिंह चौहान ने भारतीय सेना तथा कुमाऊं रेजिमेंट की वीर गाथा सुनाई । मुख्यअतिथ कैप्टन लक्ष्मण सिंह बोहरा, कैप्टन मान सिंह, सूबेदार गणेश नाथ, सूबेदार हरी सिंह सूबेदार प्रेम नाथ सूबेदार अमर सिंह ने अपने संस्मरण सुनाए । लोहाघाट से आए गौरव सैनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देव ने हिल स्केटिंग और माउंटरिंग के संस्मरण सुनाए । कार्यक्रम के मध्य मे बीच पूर्व सैनिको ने हुडके बांसुरी की तान के साथ छोड़े चाचरी और ठुमके और ’खोल दे माता खोल भवानी धारे मैं किवाड़’ की गूंज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । नायक कैलाश राय के संचालन मे हुए कार्यक्रम मे कैप्टन कुंवर सिंह , हवलदार गोवेर्धन, केशर सिंह, सूबेदार इन्द्रभान सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें