टनकपुर नवयोग सूर्योदय सेवा समिति द्वारा टनकपुर गांधी मैदान में एक दिवसीय योग शिविर का किया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टनकपुर । नवयोग सूर्योदय सेवा समिति एवम मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 56वां काउंटडाउन डे का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY2025) के उपलक्ष्य में आज गांधी ग्राउंड, टनकपुर, चंपावत में किया गया। जिसमें कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ. आनंद सिंह गुसाईं, जनपद आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. सुनील कुमार कटियार, समन्वयक, राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर ने कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें मुख्य वक्ता योग गुरु नवदीप जोशी ने कहा योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। योग गुरु नवदीप जोशी ने कहा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की गतिविधियां वैश्विक आयोजन के 11वें संस्करण को महत्तवपूर्ण बनाने के लिए 10 अद्वितीय कार्यक्रमों के इर्द-गिर्द घूमेंगी, जो इसे सबसे व्यापक और समावेशी बनाती हैं: योग संगम – एक लाख स्थानों पर एक समन्वित योग प्रदर्शन, जिसका लक्ष्य विश्व रिकॉर्ड बनाना है । योग बंधन – प्रतिष्ठित स्थलों पर योग सत्र आयोजित करने के लिए 10 देशों के साथ वैश्विक साझेदारी। योग पार्क – दीर्घकालिक सामुदायिक सहभागिता के लिए 1,000 योग पार्कों का विकास। योग समावेश – दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और हाशिए पर पड़े समूहों के लिए विशेष योग कार्यक्रम।
योग प्रभाव – सार्वजनिक स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर एक दशकीय प्रभाव का मूल्यांकन।योग कनेक्ट – एक वर्चुअल वैश्विक योग शिखर सम्मेलन जिसमें प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर शामिल होंगे।हरित योग – एक स्थिरता-संचालित पहल जिसमें योग को वृक्षारोपण और सफाई अभियान के साथ जोड़ा गया है। योग अनप्लग्ड – युवाओं को योग के प्रति आकर्षित करने के लिए एक कार्यक्रम,योग महाकुंभ – 10 स्थानों पर एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव, जिसका समापन माननीय प्रधान मंत्री के नेतृत्व में एक केंद्रीय समारोह के साथ होगा।संयोगम – समग्र कल्याण के लिए आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल के साथ योग को एकीकृत करने वाली 100-दिवसीय पहल।
योग प्रशिक्षिका काजोल द्वारा योग अभ्यास का संचालन किया गया।
इस योग उत्सव में 1095 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षकगण, योग प्रेमी तथा आस-पास के विद्यालयों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथि शामिल सभी ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम में विवेकानंद विधा मंदिर, नंदा कांवेंट, एबीसी अल्मा मेटर , त्रिनिति, दयानंद विधा मंदिर, राधे हरी इंटर कॉलेज, राजकीय माध्यमिक, आमबाग, एमडीएम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सैंट फ्रांसिस, राजकीय महाविद्यालय के साथ रोहिताश अग्रवाल, नवजीत न्यूरो थेरेपिस्ट, राजीव आर्य, डॉ मनुश्रवा, डॉ कश्यप, डॉ नवनीत , रेखा, परशुराम, दीक्षा , प्रियंका, काजल, अमृता , डॉ सुधाकर गंगवार मोहन सिंह किरन गहतोड़ी जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय आयुष मिशन चंपावत डॉ सुरेश कश्यप चिकित्सा अधिकारी आयुष विंग चल्थी. उमा जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय आयुष मिशन चंपावत आदि हजारों योग साधकों ने सामान्य योग प्रोटोकोल का अभ्यास किया ।

Leave a Comment

और पढ़ें