लोहाघाट।, बाराकोट ब्लॉक अंतर्गत छुलापे गांव के दिनेश चंद्र पंत के 23 वर्षीय बेटे अनुज पंत का यूपीएससी की परीक्षा में चयन हुआ है अनुज ने गत वर्ष भी यूपीएससी की परीक्षा दी थी जिसमें वह मामूली अंकों से रह गए थे लेकिन उन्होंने अपनी लगन नहीं छोड़ी इस दफा उन्होंने 315वीं रैंक हासिल की है, जिसमें उनके आईपीएस अधिकारी होने की व्यापक संभावना है । अनुज का लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनने का है,। बाराकोट ब्लॉक के छुलापे गांव के दिनेश चंद्र पंत के दो बेटों में छोटे अनुज शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ही पढ़ाई की है ,इनका परिवार गाजियाबाद में रहता है । अनुज की सफलता पर उनके दादा एलआईसी चेयरमैन क्लब के सदस्य खिलानंद पंत, के यहां बधाई देने वालों का तांता लग गया,। अनुज की सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी , केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, जिला अधिकारी नवनीत पांडे, नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र पंत, टीकाराम पंत, रमेश चंद्र पंत, हरीश पंत, पूरन पंत, आदि तमाम लोगों ने अनुज की सफलता पर उनको बधाई दी है । उधर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अनुज को बधाई देते हुए कहा कि उनके गृह क्षेत्र में आने पर उन्हें वे सम्मानित करेंगे,।









