केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्वि की संभावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर्स को भी होगा इस ऐलान से फायदा

नई दिल्ली 7 मार्च । केंद्र सरकार के द्वारा दिए में वृद्वि के लिए होली से पहले औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। सरकार के द्वारा हर साल जनवरी और जुलाई महीने में महंगाई भत्ते का रीविजन होता है। आमतौर पर यह देखा जाता है कि जनवरी महीने से होने वाली महंगाई भत्ते में वृद्वि की आधिकारिक घोषणा होली के आसपास और जुलाई में होने वाली वृद्वि की घोषणा दिवाली के आसपास की जाती है।
माना जा रहा है कि इस बार केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्वि कर सकती है। इसके बाद डीए और डीआर 56 फीसदी हो जाएगा। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाना है।आल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फार इंडस्ट्रियल वर्कर्स के आधार पर महंगाई भत्ते की गणना की जाती है। केंद्र सरकार ने पिछले साल 7 मार्च 2024 को यानी होली से पहले महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्वि की थी। इसके बाद महंगाई भत्ता 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया था।इसके बाद अक्टूबर महीने में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्वि की थी इसके बाद महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 फीसदी हो गया था। अभी सातवां वेतन आयोग चल रहा है जिसके अंतर्गत साल 2025 में दो और साल 2026 में एक बार महंगाई भत्ते में वृद्वि की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद आठवीं वेतन आयोग की सिफारिश साल 2026 से लागू होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें