कांग्रेस ने उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची में संशोधन किया गया है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमरजीत सिंह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया कि उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव
को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची में संशोधन किया गया है। भागीरथ भट्ट और सतीश नैनवाल के स्थान पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास नेगी को शामिल किया गया है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निकाय चुनावों के सफल संचालन के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।

गढ़वाल मंडल: श्री धीरेन्द्र प्रताप (प्रदेश उपाध्यक्ष) और श्रीमती हेमा पुरोहित (प्रदेश अध्यक्ष, सेवादल)।

कुमाऊं मंडल: श्री भगीरथ भट्ट (प्रदेश उपाध्यक्ष) और श्री सतीश नैनवाल (पूर्व जिलाध्यक्ष)।

Leave a Comment

और पढ़ें