देहरादून(अनिल भट्ट)28 दिसम्बर।
भाजपा ने जनपद पौड़ी और रानीखेत जिले मे 2 कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किये हैं।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि रानीखेत से दीप भगत और पौड़ी से कमल किशोर रावत अध्यक्ष बनाये गए हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी तथा रानीखेत की अध्यक्ष लीला विष्ट अध्यक्ष नगर पंचायत भिकियासैण से पार्टी प्रत्याशी है। संगठन कार्य प्रभावित ना हो इसलिए उनके स्थान पर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं ।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 94








