ठौउड़ा नृत्य महोत्सव में हाथी नृत्य से लेकर ढोल सागर तक की धूम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून(अनिल भट्ट)28 दिसम्बर। देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में ठौउड़ा नृत्य महोत्सव एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है । ठौउड़ा नृत्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव में ‘जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कलाम मंच एवं सामाजिक संस्था प्रदेश भर के लगभग 200 से अधिक लोक कलाकारों को मंच दे रहा है. सभी लोक कलाकार अपने-अपने क्षेत्रों की संस्कृतियों और नृत्यों से दर्शकों का मनोरंज करते नजर आएंगे।
जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कलाम मंच एवं सामाजिक संस्था के अध्यक्ष कुंदन सिंह चौहान ने बताया कि देहरादून में ‘ठौउड़ा नृत्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2024 का आगाज सभी लोक कलाकारों की रैली के साथ किया गया है । जिसमें लोग अपने पारंपरिक परिधान में नजर आएं हैं इस महोत्सव में क़ई क्षेत्रों से आये लोक कलाकार प्रदेश के अनेक लोक नृत्यों की विधाओं का प्रदर्शन कर रहें हैं । जिसमें ‘ठौउड़ा नृत्य, जुड्डा नृत्य, बिरूड़ी, हाथी नृत्य, झौंता रासो नृत्य, जंगाबाजी, ढोल सागर, जौंगु बाजू का प्रदर्शन किया जा रहा है ।संस्था के प्रवक्ता ध्वजवीर सिंह ने बताया कि महोत्सव में बहुत ही आकर्षक बनाने के लिए महिला और पुरुष पौराणिक वेशभषा में रैंप पर वाक करते नजर आएंगे । संस्था के सांस्कृतिक अध्यक्ष सनी दयाल ने जानकारी देते हुए कहा है कि महोत्सव हम पिछले 3 सालों से कर रहे हैं जिसमें हम उत्तराखंड की जौनसारी संस्कृति से लोगों को रूबरू कराने का काम कर रहें हैं ।

Leave a Comment

और पढ़ें