भीमताल पुलिस ने 3.25 ग्राम स्मैक के साथ किया एक युवक को गिरफ्तार*       

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

नैनीताल (अनिल भट्ट) 27अगस्त ।

*एसएसपी नैनीताल द्वारा* जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत *सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित* किया गया है ।

इसी क्रम में * हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल*,  सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली के निर्देशन में  जगदीप सिंह नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *अर्चित कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार* निवासी श्याम खेत रोड भवाली जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष को *स्कूटी संख्या UK01B5423 से स्मैक की तस्करी* करते हुये *गिरफ्तार* किया गया है जिसके *कब्जे से 3.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद* किया गया है ।

उक्त के विरुद्ध थाना भीमताल में मुकदमा अपराध संख्या – 38/2024 धारा 8/21/60 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया है । नशे के विरूद्द अभियान जारी रहेगा ।  पुलिस टीम में  उ0नि0 गगनदीप सिंह (प्रभारी चौकी सलङी) ,हे0क0 दीप कुमार  ,रि0का0 सुमित कुमार शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें