देहरादूनः अनिल भट्ट। 16 अगस्त।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत के पिता जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि स्व. चन्दन सिंह रावत का आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है उनके निधन से समर्पित कांग्रेेस कार्यकर्ता का जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्व0 रावत जी ने कंाग्रेस पार्टी में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जो सेवायें दी हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है और उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी। करन माहरा ने कहा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री नवीन जोशी, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, प्रदेश अध्यक्ष के सलाहकार अमरजीत सिंह, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रवक्ता शीशपाल सिह बिष्ट, सुनीता प्रकाश, राजेश चमोली, मोहन काला, सुलेमान अली, अभिनव थापा, विशाल मौर्य, बिरेन्द्र पंवार, ललित भद्री, अनुराधा तिवाड़ी, गुल मौहम्मद ने भी उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।









