कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद द्वारा कुमाउं का प्रसिद्ध त्योहार घी त्यार धूमधाम से मनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। अनिल भट्ट। 16 अगस्त।
कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण पर परिषद के तत्वावधान में कुमाउं का प्रसिद्ध त्योहार घी त्यार धूमधाम से बनाया गया । इस अवसर महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुई तथा सभी महिलाये अपने घर से कुमाऊं कुमाऊनी पकवान बना कर लाई थी ।
शुक्रवार को कूर्माचल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी उपस्थिति रही, ड्रॉ अल्का पान्डे, साहित्यकार भारती पांडे व पूर्व पार्षद संमिदा गुरुंग रही कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से शकुन आखर गा कर की गई इसके बाद सभी शाखों की महिलाओं की ओर से झौड़ों की विभिन्न परिस्थितियों दी गई कार्यक्रम में परिषद की सभी शाखोंओ की महिलाओं ने हिस्सा लिया और बहुत पहाड़ी गाने गीत गाये।
हर शाखोंओ की महिलाओं ने अनेक कुमाऊनी व्यंजन बना कर जिसमें बेडू की रोटी, आलू के गुटके, रोट, खजूर ,बेडू की पूरी, मंडूवा की रोटी व हलुवा , भांग की चटनी आदि अनेक पकवानो का स्वाद लिया। कूर्माचल परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार ने कहा कि उत्तराखंड के लोक पर्वो में यह संक्रांति घी त्यार एक ऐतिहासिक धरोहर है जो की भाद्रपद की सिंह संक्रांति को मनाया जाता है इस मौके पर महासचिव गोविंद पांडे, सांस्कृतिक सचिव कार्यक्रम संयोजक बबीता साह लोहानी , प्रेमा तिवारी ,प्रेमलता बिष्ट,आर एस बिरोदिया वीरु बिष्ट, संतोष जोशी, नवीन तिवारी ,गायत्री ध्यानी,सुनीता भंडारी,कुबेर तड़ागी, मंजू देउपा, शर्मिष्ठा कफ़लिया,प्रेमा तिवारी, आशा बिष्ट ,पुष्पा बिष्ट,कमला जोशी, अशोक परिहार ,हेमा परिहार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें