मुख्यमंत्री ने एम्स पहुंचकर गूलर घाटी बस हादसे के घायलों का जाना हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चिकित्सकों को बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश

ऋषिकेश 17 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे और टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार के साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें