एसआईआर को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 21 अगस्त ।विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एसआईआर की प्रक्रिया निर्वाचन नियमों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन जिलों में दावे और आपत्तियां अधिक संख्या में प्राप्त हुई हैं, वहां निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नौ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में अतिरिक्त तैनाती दी गई है।

उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के मंडलायुक्तों को भी मतदाता सूची के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही सभी जिलों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मनोज रावत, राजेंद्र भंडारी, सूर्यकांत धस्माना, जसविंदर सिंह गोगी, डॉ. प्रतिमा सिंह और सुजाता पाल शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें