स्वतंत्रता के बाद से भारत को सक्षम बनाना क्विज़ प्रतियोगिता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मेरी सरकार के सहयोग से मौसम पूर्वानुमान – स्वतंत्रता के बाद से भारत को सक्षम बनाना ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता शुरू की है। यह प्रतियोगिता 30 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

क्विज़ का उद्देश्य नागरिकों और विद्यार्थियों को भारत की मौसम विज्ञान विरासत की 150 वर्षों की यात्रा, मौसम पूर्वानुमान, मानसून, जलवायु परिवर्तन, आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली तथा मौसम विज्ञान में तकनीकी नवाचारों की जानकारी देना है। वर्ष 2025 में आईएमडी ने अपनी स्थापना के 150 वर्ष पूरे किए थे, जबकि 15 अगस्त 2026 को भारत अपनी आजादी के 79 वर्ष पूरे कर रहा है।
प्रतियोगिता में 10 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें 5 मिनट (300 सेकंड) में हल करना होगा। गलत उत्तरों पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सभी प्रश्नों के सही उत्तर निर्धारित समय के भीतर देने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन स्वचालित रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5,000, द्वितीय पुरस्कार ₹3,000 और तृतीय पुरस्कार ₹2,000 निर्धारित किए गए हैं। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
आयोजकों के बताया प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक बार ही क्विज़ में भाग ले सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के कर्मचारी, प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़े व्यक्ति तथा उनके निकटतम परिवार के सदस्य इसमें भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। आयोजकों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें