हरेला और कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धाकुंज ट्रस्ट ने किया पौधरोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 26 जुलाई ।हरेला पर्व और कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धाकुंज ट्रस्ट की ओर से रविवार को जल संरक्षण पार्क, कंडोली में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं और बच्चों ने मिलकर नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के 15 छायादार पौधे लगाए।

ट्रस्ट की संस्थापक दामिनी ममगाईं ने कहा कि हमारे पर्व और महापुरुषों की स्मृति में मनाए जाने वाले विशेष दिवस समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराते हैं। उन्होंने कहा कि पार्कों और सार्वजनिक स्थलों की हरियाली लोगों को आकर्षित करती है, इसलिए इन स्थानों को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में शालिनी सुरीरा, सर्वेश कुमार, दीपक मंडल, पूर्णिमा, रीवा, पंकज भार्गव सहित ट्रस्ट के सदस्य, बच्चे और स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें