बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के तहत किया वृक्षारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल दक्षिण जिला के सेवा सप्ताह के तहत रविवार को रेसकोर्स स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज (बन्नू स्कूल) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत मंदिरों और श्मशान घाटों की स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा रक्तदान जैसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और प्राकृतिक संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के प्रति दायित्वबोध का संदेश दिया जा रहा है। संगठन आगे भी ऐसे जनहित और राष्ट्रहित के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।वृक्षारोपण कार्यक्रम में विकास वर्मा, आलोक, विशाल चौधरी, आनंद मुनियाल, सौरभ गौतम, राघव उपाध्याय, विशाल वाल्मीकि, सागर वर्मा, रवि यादव, अमर बहादुर और सुमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें