
चम्पावत, 16 मई ।
अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को संवारने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित जीवन शैली अपनाने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने देवीधुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








