सीएम पुष्कर सिंह धामी से ओबीसी वेलफेयर संसदीय समिति की भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 16 मई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में ओबीसी वर्ग के कल्याण हेतु विधिक और संस्थागत व्यवस्थाएं सुदृढ़ हैं। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से इनका लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाया जा रहा है।सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति एवं उपजाति समुदाय ओबीसी सूची में शामिल हैं, जिनके समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की नीतियां और बजट गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का लाभ जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सांसद गणेश सिंह सहित सांसद विजय बघेल, साक्षी महाराज, विद्युत बरन महतो, रोडमल नागर, रमाशंकर राजभर, अशोक कुमार यादव, गिरधारी यादव, मस्तान राव यादव, राजेंद्र गहलोत, शुभाशीष खूंटिया, मयंक कुमार नायक एवं भीम सिंह उपस्थित रहे।इस दौरान लोकसभा के संयुक्त सचिव अतुल आनंद, उप सचिव पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पीएनबी के जोनल मैनेजर अनुपम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें