देहरादून। हर्षल फाउंडेशन द्वारा तैयार किए गए वार्षिक कैलेंडर का विमोचन संस्था के मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टण्डन, संरक्षक ब्रिगेडियर के. जी. बहल और मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव हिमांशु परिहार ने बताया कि कैलेंडर में वर्षभर किए गए सेवा कार्यों और सामाजिक गतिविधियों को सुंदर तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग संस्था की पहल से जुड़ सकें और समाजसेवा के लिए प्रेरित हों।
कार्यक्रम में ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रेश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य कल्पना अग्रवाल, निधि गर्ग, सुनील अग्रवाल, विनोद सिंघल, विजय कथूरिया, राम गोपाल सहित विशेष आमंत्रित अतिथियों में श्याम सुन्दर गोयल, कांत श्री, डॉ. शैलेन्द्र कौशिक, महिमा श्री, मुकेश गोयल, अनिल गुप्ता और राजीव सच्चर मौजूद रहे।
इसके अलावा संस्था के सदस्य जनक बत्रा, पंकज जोशी, अर्चना सिंघल, कर्नल मन मोहन रायजादा, रश्मि रायजादा, प्रदीप गर्ग, शशि टण्डन समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
वक्ताओं ने फाउंडेशन द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सेवा गतिविधियां जारी रखने की बात कही।








