वात्सल्य योजना के तहत 3.05 करोड़ रुपये डीबीटी, मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थियों को जारी की सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून, 12 फरवरी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की।
कैंप कार्यालय में धनराशि जारी करने के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश सरकार वर्ष 2020 से कोरोना महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खो चुके बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 तक की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी थी।
मंत्री ने जानकारी दी कि दिसंबर माह के लिए 5114 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 53 लाख 42 हजार रुपये जारी किए गए हैं, जबकि जनवरी माह के लिए 5078 लाभार्थियों को 1 करोड़ 52 लाख 34 हजार रुपये की सहायता राशि उनके खातों में भेजी गई है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने, बालिका लाभार्थी के विवाह अथवा लाभार्थी के सेवायोजित होने पर वह योजना से बाहर हो जाता है।
इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता, डिप्टी सीपीओ राजीव नयन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें