देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में इम्प्लॉइज मेडिकल एसोसिएशन (ईएमए) देहरादून की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के.पी.एस. चौहान, राष्ट्रीय महासचिव डा. एन.एस. टाकुली, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. वी.एल. अलखानिया, प्रदेश अध्यक्ष डा. मुकेश चौहान, प्रदेश महामंत्री डा. एम.टी. अंसारी, प्रदेश संगठन मंत्री डा. एस.पी. डोभाल तथा उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी डा. सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शपथ ग्रहण के दौरान डा. सी.पी. रतूड़ी को जिला अध्यक्ष, डा. एम.एस. कश्यप एवं डा. कैलाश बडथवाल को जिला उपाध्यक्ष, डा. आदर्श शर्मा को जिला महामंत्री, अब्दुल गफूर को जिला सचिव, डा. कमलेश खंडूड़ी को जनपद प्रभारी, डा. श्रवण कुमार को जिला संगठन मंत्री तथा डा. बिवस अधिकारी को जिला मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के.पी.एस. चौहान ने दिलाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. चौहान ने कहा कि रोगी के लिए चिकित्सक भगवान का रूप होता है। उन्होंने चिकित्सकों से अपेक्षा की कि वे मरीजों को पर्याप्त समय दें, उनके साथ मधुर व्यवहार रखें तथा बेहतर संवाद स्थापित कर विश्वास कायम करें।
समारोह का संचालन ईएमए केंद्रीय कार्यालय प्रभारी डा. ऋचा आर्य ने किया।
कार्यक्रम में सुखबीर द्विवेदी, डा. वी.के. सैनी, डा. नेपाल सिंह, डा. रामकुमार, डा. एन.एस. नेगी, डा. आई.एच. अंसारी, डा. डी.सी. आर्य, डा. एस.के. विश्वास, डा. बेदना विश्वास, श्रीपाल सिंह, डा. शंभूनाथ पोखरियाल, डा. सुल्तान फ़ैज़, डा. चांद उस्मान, डा. अशोक कुशवाहा, डा. विक्रम चौहान, डा. ए.पी. अग्रवाल, डा. गुलाम साबिर सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 54








