देहरादून/कानपुर।
वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर संस्थान महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के सहायक प्राध्यापक कृष्ण चन्द्र मिश्रा को वर्ष 2025 के लिए आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग का उत्कृष्ट अनुभाग स्वयंसेवक पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान 1 फरवरी 2026 को कानपुर में आयोजित आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग की वार्षिक आम सभा (ए.जी.एम.) की बैठक में प्रदान किया गया।
पुरस्कार आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग के अध्यक्ष प्रो. योगेश कुमार सिंह (प्रोफेसर, आई.आई.टी. कानपुर), प्रो. सतीश कुमार सिंह (प्रोफेसर, आई.आई.आई.टी. इलाहाबाद), प्रो. राघवेंद्र चौधरी (प्रोफेसर, आई.आई.टी. कानपुर), प्रो. मोहम्मद रिहान (निर्वाचित अध्यक्ष, आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग एवं प्रोफेसर, ए.एम.यू. अलीगढ़), सचिव प्रो. आर.के. सिंह (प्रोफेसर, आई.आई.टी. बी.एच.यू., बनारस) तथा संयुक्त सचिव प्रो. वरुण काकर (बी.टी.के.आई.टी., द्वारहाट) की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रो. एस.एन. सिंह (वरिष्ठ प्रोफेसर, आई.आई.टी. कानपुर एवं वर्तमान निदेशक, आई.आई.आई.टी.एम., ग्वालियर) तथा प्रो. जे. रामकुमार (वरिष्ठ प्रोफेसर, आई.आई.टी. कानपुर) उपस्थित रहे। पुरस्कार की घोषणा प्रो. आशीष कुमार (एम.एन.आई.टी., इलाहाबाद एवं अध्यक्ष, पुरस्कार समिति, आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग) द्वारा की गई।
कृष्ण चन्द्र मिश्रा को यह पुरस्कार वर्ष 2025 में आई.ई.ई.ई. यूपी सेक्शन की गतिविधियों में महत्वपूर्ण स्वैच्छिक योगदान, कार्यक्रमों के समन्वय, प्रशासनिक सहयोग तथा सेक्शन-स्तरीय पहलों में निरंतर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान किया गया। वर्ष 2016 से वे महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, सुद्धोवाला, देहरादून में आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच के काउंसलर के रूप में कार्य करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में अनेक शैक्षणिक एवं तकनीकी कार्यक्रमों का आयोजन कर चुके हैं।
उन्होंने वर्ष 2018 से 2020 तक यंग प्रोफेशनल एफिनिटी ग्रुप, आई.ई.ई.ई. यूपी सेक्शन के चेयर तथा वर्ष 2021 से 2023 तक जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में भी सेवाएं दीं। वर्ष 2025 में वे सेक्शन हिस्ट्री एंड पब्लिकेशन समिति के चेयर रहे तथा वर्तमान में आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी. वुमेन इन इंजीनियरिंग एफिनिटी ग्रुप के सलाहकार हैं।
कृष्ण चन्द्र मिश्रा ने इस सम्मान का श्रेय आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच की छात्राओं, आई.ई.ई.ई. उत्तर प्रदेश अनुभाग के पदाधिकारियों, विश्वविद्यालय प्रशासन, संस्थान निदेशक, सभी फैकल्टी सदस्यों तथा अपनी धर्मपत्नी अमिता मिश्रा को दिया।
इसके साथ ही उन्होंने Activity Based Chapter Incentive Award में तीसरा स्थान एवं सर्वश्रेष्ठ सोसायटी पुरस्कार भी बी.टी.के.आई.टी. द्वारहाट के छात्रों और डॉ. वरुण काकर, प्रोफेसर बी.टी.के.आई.टी. के साथ प्राप्त किया।
अगर









