जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 24 जनवरी।
केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रवार को उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भगवान बदरीनाथ धाम का प्रतीकात्मक पटका एवं प्रसाद भेंट कर उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा से परिचित कराया।

Leave a Comment

और पढ़ें