बेलखेत को बाढ़ से सुरक्षा की बड़ी सौगात, ₹1.25 करोड़ की मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत 22 जनवरी ।
माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनपद चम्पावत के आपदा प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है।
इसी क्रम में पूर्णागिरि (टनकपुर) तहसील के अंतर्गत ग्राम बेलखेत में क्वैराला नदी पर बाढ़ से सुरक्षा हेतु सुरक्षात्मक कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग एवं राज्य कार्यकारिणी समिति द्वारा विभागीय टीएसी से संस्तुत कुल ₹125.96 लाख की परियोजना को मंजूरी दी गई है।
परियोजना के क्रियान्वयन के लिए प्रथम किश्त के रूप में कुल लागत का 40 प्रतिशत, अर्थात ₹50.38 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है, जिससे कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शासन द्वारा सुदूर एवं आपदा संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा और संरचनात्मक कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ग्राम बेलखेत के निवासियों को बाढ़ के खतरे से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा इससे कृषि, परिवहन और आम जनजीवन को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें