देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी बातों को सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 45








