मुंबई 25 दिसंबर। ज़ी सिनेमा दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है भावनाओं से भरपूर फिल्म ‘धड़क 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर। दिल को छू लेने वाली कहानी, गहरे जज़्बात और दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म शनिवार, 27 दिसंबर रात 9 बजे ज़ी सिनेमा पर प्रसारित की जाएगी।
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘धड़क 2’ सच्चे जज़्बातों और हाई-इंटेंस ड्रामा की एक प्रभावशाली कहानी पेश करती है। फिल्म की दुनिया वास्तविक लगती है, जहाँ हर किरदार अपनी मौजूदगी से कहानी को और मजबूत बनाता है। सहायक कलाकारों का सशक्त अभिनय फिल्म को और भी प्रभावी बनाता है।
फिल्म के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर को लेकर अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि ‘धड़क 2’ भावनाओं की उस दुनिया की कहानी है, जहाँ हर पल बेहद इंटेंस और सच्चा लगता है। निलेश के किरदार को निभाना उनके लिए एक गहरा और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि फिल्म की मजबूत लिखावट और हर किरदार की अहम भूमिका ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से खास तौर पर जोड़ा। ज़ी सिनेमा के माध्यम से फिल्म के ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुँचने को लेकर उन्होंने खुशी जताई।
वहीं, फिल्म की निर्देशक शाज़िया इक़बाल ने बताया कि ‘धड़क 2’ अधूरे, साहसी और पूरी तरह इंसानी किरदारों की कहानी है। यह फिल्म उन टकरावों, फैसलों और भावनात्मक तूफानों को दर्शाती है, जिनसे लोग तब गुजरते हैं जब ज़िंदगी उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं चलती। उन्होंने कहा कि तृप्ति और सिद्धांत ने अपने किरदारों को पूरी सच्चाई से जिया है और ज़ी सिनेमा के ज़रिए फिल्म के व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचने पर वह आभारी हैं।
‘धड़क 2’ दो युवा दिलों की कहानी है, जिन्हें प्यार अचानक मिलता है, लेकिन यही प्यार उन्हें कठिन हालातों की कसौटी पर खड़ा कर देता है। जैसे-जैसे उनका रिश्ता गहराता है, कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुँचती है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है।
जज़्बातों की गहराई महसूस करने के लिए देखना न भूलें ‘धड़क 2’, शनिवार 27 दिसंबर रात 9 बजे, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर।





